FileToolHub

JPG फोटो कम्प्रेस करें (ऑनलाइन)

आपके ब्राउज़र में ही होता है — फाइल अपलोड नहीं होती

एग्ज़ाम फॉर्म और सरकारी पोर्टल पर फोटो अपलोड करते समय अक्सर 50KB या 100KB की सख्त लिमिट होती है, और मोबाइल से खींची गई फोटो कई MB की होती है। यह टूल आपकी फोटो को आपके तय किए गए साइज़ की तरफ कम्प्रेस करता है, पूरी तरह ब्राउज़र में — फोटो कहीं अपलोड नहीं होती। एक ज़रूरी बात: पासपोर्ट-स्टाइल फोटो (सादा बैकग्राउंड, चेहरा फ्रेम में बड़ा) बहुत अच्छे से कम्प्रेस होती है, जबकि किसी ग्रुप फोटो से काटा गया चेहरा ठीक से कम्प्रेस नहीं होता क्योंकि पीछे की डिटेल सारा साइज़ खा जाती है। अगर फोटो साइज़ लिमिट में नहीं आ रही, तो सादी दीवार के सामने अच्छी रोशनी में दोबारा फोटो लेना, बार-बार कम्प्रेस करने से ज़्यादा असरदार है।

पहले क्रॉप और रिसाइज़, कम्प्रेस सबसे बाद में

सही क्रम यह है: पहले फोटो को ज़रूरी हिस्से तक क्रॉप कीजिए, फिर पोर्टल की बताई पिक्सल साइज़ में रिसाइज़ कीजिए, और कम्प्रेस सबसे आखिर में कीजिए। आज के फोन की फोटो तीन हज़ार पिक्सल से बड़ी होती है, और उतनी बड़ी फोटो को सीधे 50KB तक दबाने से चेहरा धुंधला और धब्बेदार हो जाता है। सही क्रम अपनाने पर अक्सर कम्प्रेशन की ज़रूरत ही नहीं पड़ती, क्योंकि रिसाइज़ करते ही फाइल लिमिट के अंदर आ जाती है।

फोटो और सिग्नेचर की लिमिट अलग-अलग होती है

एग्ज़ाम फॉर्म में आमतौर पर फोटो के लिए 20 से 50KB और सिग्नेचर के लिए 10 से 20KB की लिमिट होती है। अगर आप चेहरे की फोटो को 20KB में लाने की कोशिश कर रहे हैं, तो शायद आप गलत लाइन पढ़ रहे हैं। सिग्नेचर के लिए सबसे कारगर तरीका है उसे ग्रेस्केल में बदलना — हस्ताक्षर में रंग की कोई जानकारी काम की नहीं होती, और ग्रेस्केल करते ही फाइल आधी से भी कम रह जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Photo ka size kam kaise kare?
ऊपर बॉक्स में अपनी JPG फोटो डालें, टारगेट साइज़ KB में डालें, और 'Compress' दबाएं। पहले-बाद की तुलना दिखेगी, फिर डाउनलोड कर लें।
क्या फोटो धुंधली हो जाएगी?
सादे बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट-स्टाइल फोटो 50KB पर भी साफ रहती है। बहुत ज़्यादा डिटेल वाली फोटो को इतना कम करने पर धुंधलापन आ सकता है।
क्या एक साथ कई फोटो कम्प्रेस कर सकते हैं?
हां, एक साथ कई JPG डालें — हर फोटो अलग से कम्प्रेस होगी और सभी को एक ZIP में डाउनलोड करने का विकल्प भी मिलेगा।
क्या फोटो सर्वर पर जाती है?
नहीं, कम्प्रेशन आपके ब्राउज़र में ही होता है और फोटो आपके डिवाइस से बाहर नहीं जाती।
फोटो कम्प्रेस करने पर धुंधली क्यों हो जाती है?
क्योंकि आप पूरी रेज़ोल्यूशन वाली फोटो को सीधे दबा रहे हैं। पहले चेहरे तक क्रॉप कीजिए और पोर्टल की बताई पिक्सल साइज़ में रिसाइज़ कीजिए — उसके बाद क्वालिटी बहुत बेहतर रहती है।
क्या एग्ज़ाम फॉर्म के लिए ब्लैक एंड व्हाइट फोटो चलेगी?
आमतौर पर नहीं। ज़्यादातर पोर्टल रंगीन फोटो माँगते हैं और ग्रेस्केल फोटो रिजेक्ट कर देते हैं। ग्रेस्केल का तरीका सिर्फ सिग्नेचर और अंगूठे के निशान के लिए है।

Read this page in English